RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजुपर डाक प्रमण्डल द्वारा डाक सप्ताह के तहत निकाली गई “पोस्टाथान” वाक रैली।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अक्टूबर। 09 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व डाक दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन स्विट्ज़रलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना 1874 में की गई थी।
15 0 से भी ज्यादा देश इस यूनियन के सदस्य है तथा एक देश से दुसरे देश में डाक का आदान-प्रदान इसी के कारण संभव हो सका है। यह यूनियन अपने 150 वर्ष पुरे कर चुका है और 09 अक्टूबर का दिन एक उत्सव के रूप में पुरे विश्व में मनाया जा रहा है।इसी के तहत आज भोजुपर डाक प्रमण्डल द्वारा मैराथन की तर्ज़ पर एक “पोस्टाथान” वाक रैली निकाली गई जिसका आह्वान भातीय डाक विभाग द्वारा किया गया था। इस रैली का स्लोगन “फिट पोस्ट, फिट इंडिया” रखा गया था। इसके महत्व की चर्चा करते हुए डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि आज के परिवेश में फिट रहना एक चैलेन्ज की तरह देखा जा रहा है और हम फिट तभी रह सकते है जब स्वस्थ रहने के मापदंडों का पालन करें जिसमें सुबह की सैर या कसरत और योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें ,अपने कर्मचारियों एवं उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में आने वाली आवश्यकताओं को पूरा करने में पोस्ट ऑफिस किन-किन माध्यमों से सहायक है इस रैली के द्वारा जनमानस को यह बतलाना भी इसका उदेश्य है।
रैली प्रधान डाकघर आरा से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए प्रधान डाकघर आरा में जाकर समाप्त हुई।ठीक इसी तरह की एक रैली बक्सर प्रधान डाकघर द्वारा बक्सर में भी आयोजित की गई। इसमें प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर सहित डाक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वैसे डाक सप्ताह 07 अक्टूबर से ही प्रारंभ हो चुका है कल यानि 10 अक्टूबर को अत्योदय दिवस मनाया जायेगा साथ ही इसकी समाप्ति 11 अक्टूबर के दिन वित्तीय सशक्तिकरण दिवस के रूप में की जानी है।अंतिम दिन भोजपुर डाक प्रमंडल के अंतर्गत डाक चौपाल भी लगाया जायेगा जिसका लाभ ग्रामीण जनता को मिलेगा।इस रैली में डाक निरीक्षक मुन्ना कुमार, गौरव कुमार, रतिकांत प्रसाद सिंह, पोस्टमास्टर यशवंत सिंह, सतेन्द्र कुमार गुप्ता एवं डाक कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related posts

बीकानेर हाउस के संडे मार्केट में छाई विभिन्न संगीत वाद्यों की गूंज।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

पी.एस.आई. – इण्डिया एवं केयर इंडिया के तकनीकी सहयोग से शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम पर शहरी स्वास्थ्य सहभागियों की कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जीने की राह सीखें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा प्रदाताओं को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बार्सिलोना में टेक्सटाइल मशीनरी कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ की राउंड टेबल बैठक।

rktvnews

Leave a Comment