RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : मदन यादव समेत आठ ने किया नामांकन।

शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर जगदीशपुर अमरेन्द्र कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते लोक जनशक्ति पार्टी के मदन यादव

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 अक्टूबर। बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 के लिए हो रहे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 198-शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर जगदीशपुर के कार्यालय मे दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। विभिन्न दलों के तथा कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए मो शहाबुद्दीन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे किया नामांकन दाखिल

प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम उमङ पड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी के मदन यादव, जन सुराज की पद्मा ओझा, निर्दलीय मो शहाबुद्दीन समेत आठ प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर जगदीशपुर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर जगदीशपुर अमरेन्द्र कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शाहपुर शत्रुंजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

मुजफ़्फ़र:प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर माह होगा “पंचायत विकास दिवस” का आयोजन, डीएम ने दिए सफल संचालन के निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का उद्घाटन राज्यपाल रमन डेका करेंगे।

rktvnews

गढ़वा:आगामी सप्ताह में सभी दुकानों पर पर्याप्त होंगे यूरिया उपलब्ध :उपायुक्त

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को सर्वोपरि रखने, एकजुट रहने, सत्‍यनिष्‍ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और निर्भय होकर निर्धारित लक्ष्यों की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

rktvnews

हैदराबाद के निवेशकों के साथ जोड़ने आए हैं नई डोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरदून: मुख्यमंत्री ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया,मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में किया प्रतिभाग।

rktvnews

Leave a Comment