RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:राष्ट्रीय भावना की मशाल को प्रज्वलित करते हुए मनाएं संविधान का पर्व: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 जनवरी।आज 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा की राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना को प्रगाढ़ बनाने में शत प्रतिशत अपना योगदान दे। आगे उपायुक्त ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में आज ही के दिन हमने दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र देश का नागरिक होने का गौरव पाया हैं। यह गणतंत्र, आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए 26 जनवरी, 1950 को अपनाया गया था। ऐसे में हम सभी को चाहिए कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दें। इसके साथ-साथ समाज में आपसी-भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए सभी निरंतर प्रयासरत रहें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिले के सभी वरीय पदाधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:उपायुक्त के निर्देश पर जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को उपलब्ध कराया गया पहचान पत्र।

rktvnews

सारण:पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहा है इवीएम का एफएलसी कार्य: डीएम

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एक वरिष्ठ सांसद की टिप्पणी “नए कानूनों का मसौदा अंशकालिक लोगों द्वारा तैयार किया गया” की निंदा की।

rktvnews

प्रयास ने कराया योग का अभ्यास।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रो मे भाजपा द्वारा जनसंपर्क किया गया।

rktvnews

Leave a Comment