RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने विभिन्न मिठाई दुकान, रेस्टुरेन्ट का औचक निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)16 अक्टूबर। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकार राजा कुमार ने विभिन्न मिठाई दुकान, रेस्टुरेन्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बस स्टैण्ड स्थित गोपाल मिष्ठान भण्डार से खोवा का सैम्पल लिया गया एवं उनके प्रबंधक को परिसर में साफ-सफाई रखने का निदेश दिया गया। भवानी मिष्ठान भण्डार के प्रबंधक को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया गया, बाबा मिष्ठान भण्डार के रस्गुल्ले में मख्खी पाया गया, जिससे उसी समय नष्ट कर दिया गया, दुर्गा मिष्ठान भण्डार, कोर्ट रोड स्थित में लड्डू में हानिकारक रंग पाया गया, जिसे उसी समय नष्ट किया गया, श्री गणेश मिष्ठान भण्डार, सवर्ण सिनेमा हाॅल स्थित भण्डारीडीह का चटनी में हानिकारक रंग पाया गया, जिसे उसी समय नष्ट किया गया, ओम भोजनालय को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया गया, झारखण्ड फास्ट फुड, भण्डारीडीह स्थित के प्रबंधक को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया गया। शिवम होटल एण्ड रेस्टुरेन्ट से बियर जब्त किया गया एवं रसायनिक जाँच हेतु सैम्पल लिया गया, रेस्टुरेन्ट के प्रबंधक को थ्ैै।प् लाईसेंस लेने हेतु निर्देशित किया गया, रजनीकान्त डोसा सेन्टर, अमुल पार्लर, गरम मसाला रेस्टुरेन्ट निरीक्षण के क्रम में मानकों का पर्याप्त अनुपालन होते हुए पाया गया। विभिन्न दुकानों एवं रेस्टुरेन्ट से पनीर, मसालों, खोवा, चटनी, मिठाई इत्यादि का कुल 10 नमूनें संग्रहित कर रसायनिक जाँच हेतु भेजा गया एवं लगभग 20 खाद्य नमूनों का स्पाॅट पर ही जाँच किया गया। उपायुक्त के निदेशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग, गिरिडीह के द्वारा अगामी दिवाली एवं छठ पूजा को देखते हुए मिलावट के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भोजपुर: मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता को ले अभियान।

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग (2023-24) के सीनियर डिवीजन की चैंपियन बनी बिहिया क्रिकेट अकादमी बलू।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ वार्ता की; भारत के प्रशासनिक परिवर्तन और 2047 में विकसित भारत के विजन के बारे में बताया।

rktvnews

बक्सर:ब्रजगृह कोषांग एवं मतगणना कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:क्या? दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग लगाने से युवाओं को मिलेगा रोजगार : अजीत कुशवाहा

rktvnews

चतरा:रेफरल अस्पताल परिसर सिमरिया में पलाश दीदी कैफे का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment