जनपद में 8627 पेंशनर्स 28 करोड़ की प्रति माह पेंशन ले रहे।
पेंशनर्स की समस्या का त्वरित गति से हो निस्तारण।
चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों का निस्तारण समय अंतर्गत किया जाए।
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)18 दिसंबर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में बुधवार को पेंशनर दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के पेंशनरों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए जनपद बागपत में लगभग 8627पेंशनर हैं जो अपनी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं प्रतिमाह लगभग 28 करोड़ धनराशि पेंशनर्स को पेंशन के रूप में दी जाती है । जनपद में 100 वर्ष से अधिक के तीन पेंशनर्स हैं जिसमें प्रकाशो कोर, कृष्णा देवी,अंगूरी देवी है जिसमें जिलाधिकारी ने प्रकाशो कौर व कृष्णा देवी को पुष्प माला पहनाकर व शॉल उड़ाकर समान्नित किया।
पेंशनर से सम्बंधित जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा पूर्ति के दावे का निस्तारण समय अवधि के अंतर्गत किया जाए , जीपीएफ भुगतान में कोई समस्या ना हो पेंशन पुनरीक्षण आदि बिंदुओं के सम्बन्ध में निर्देश दिए।
जो कर्मचारी 30 जून 31 दिसंबर के बाद सेवानिवृत हो गए हैं उन्हें नेशनल बेहतर वृद्धि की मांग रखी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन राजकीय पेंशनर्स के चिकित्सा उपचार निशुल्क कार्ड नहीं बने हुए हैं उनके तत्काल कार्ड बनाए जाएं जिसके लिए उन्होंने कोषागार कलेक्ट्रेट में कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा पेंशन संगठन की जो समस्याएं हैं उन्हें एक रजिस्टर में मेंटेन किया जाए जिससे कि प्राप्त होने वाली समस्याओं का आकलन किया जा सके और जो समस्याएं हैं उन्हें त्वरित गति के साथ गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पेंशनरों को जो सरकार के पैरामीटर में जो अस्पताल चिन्हित है उनमें उपचार देने में कोई भी लापरवाही की जाती है तो उन्हें पर कड़ी कार्रवाई की जाए पेंशनर को उनकी सुविधाओं के अनुसार उन्हें स्वास्थ्य उपचार दिया जाए सरकार के मुख्य प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया जिन पेंशनर्स के 70 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने है कैंप लगाकर उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं जनपद में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह ,वित्त एवं लेखा अधिकारी आशीष , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी, सहायक कोषाधिकारी आनंद शर्मा, पेंशनर सहायक प्रदीप तेवतिया, रामनाथ सिंह सहित कोषागार के आदि पेंशनर उपस्थित रहे।

