RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बलिया:राम सुग्रीव मित्रता, बालि वध,सीता खोज और लंका दहन सम्पन्न।

RKTV NEWS/बलिया (उत्तर प्रदेश)15 अक्टूबर।रामलीला कमेटी इसारी सलेमपुर. बलिया के तत्वावधान में चल रहे रामलीला में दिनांक 14.10.25 को राम सुग्रीव मित्रता. सेवरी मिलन. बालि वध. लंका दहन का मंचन किया गया। भगवान राम सीता को खोजते हुए जंगल में भटकते रहे तब जटायु से भेंट हुई। जटायु ने बताया कि जानकी माँ को दक्षिण दिशा में लंका का रावण हर ले गया है। राम की मुलाकात जंगल में हनुमान से हुई। हनुमान जी पम्पापुरी में राम सुग्रीव की मित्रता अग्नि को साक्षी मानकर कराये और राम ने बालि का वध किया तथा अंगद को राजा बनाया। फिर खोजते-खोजते सम्पाती से भेंट हुई। सम्पाती ने बताया कि माता जानकी को अशोक वाटिका में रखा हुआ है। हनुमानजी को दक्षिण दिशा में भेजा गया। हनुमान जी समुद्र पार कर लंका में गये। विभीषण से मुलाकात कर माता सीता से भेंट करने के उपरान्त लंका दहन किया अनेक राक्षसों का वध किया तथा रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध किया और फिर वापस आ गये। रामलीला का संचालन. निर्देशन श्री दिग्विजय सिंह (प्रबन्धक) ने किया। रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों में राम – राज सिंह. लक्ष्मण अनिल गोड़. सीता- विनोद. बालि- श्री प्रकाश. सुग्रीव दीलिप. सेवरी रमेश सिंह. रावण अनुज गुप्ता. अक्षय-अभय. विभिषण-रमेश मिश्रा. सम्पाती- आशीष सिंह, मेघनाद-छोटकन आदि कलाकारों की भूमिका सराहनीय रही। बताते चले कि रामलीला मंच का निर्माण यशस्वी विधायक मा० उमाशंकर सिंह जी ने अभी हाल ही में कराया। रामलीला में सहयोग करने वालों रामजी मिश्रा. सुधाकर लाल. श्रीवास्तव. स्वामीनाथ झींगुर राम. पिन्टू गोड़. विनोद प्रदीप मिश्रा. अफजल अहमद का काफी योगदान रहा। रामलीला देर रात तक चलती रही। उक्त आशय की जानकारी डॉ० आदित्य कुमार अंशु (महामंत्री) ने दिया।

Related posts

भोजपुर जिले के जगदीशपुर महंती मठिया के प्रांगण में मनाई गई परशुराम जयंती।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान अंतिम दौर में।

rktvnews

आईएन-यूएसएन बचाव और विस्फोटक आयुध निपटान अभ्यास- साल्वेक्स।

rktvnews

भोजपुर:संत कबीर सच्चे समाज सुधारक और पाखंड के प्रबल विरोधी थे : डॉ. कुमार शीलभद्र

rktvnews

नहीं रहे भोजपुर रेडक्रॉस के संस्थापक सदस्य सह उपसंरक्षक श्री राज केश्वर सिंह।*

rktvnews

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने उड़ान भवन में क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment