RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर(झारखंड)15 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें, निजी क्षेत्र के 09 नियोजक/कंपनी तथा रोजगार तलाश रहे 371 स्थानीय युवा-युवतियों ने भाग लिया। उक्त रोजगार मेला में नियोजकों द्वारा 88 युवा-युवतियों को शार्टलिस्टेड किया गया और अंतिम रूप से चयनित 17 युवा-युवतियों को ऑनस्पॉट ऑफर लेटर का वितरण किया गया।

रोजगार मेला में मुख्य रूप से निम्न कंपनियों ने भाग लिया

1. Ranchi patient care services (RPCS)

2. BirlaNu Limited (HIL) Jasidih

3. Tekriwal motors Pvt.Ltd. Deoghar

4. Mount Literal Zee School Deoghar.

5. Hotel Madhumala International Deoghar

6. LIC of India Deoghar

7. Muva Industries Pvt. Ltd. Madhupur.

8. Imperial Heights Deoghar

9. Hope Neuro Hospital Deoghar.

रोजगार मेला में प्रमुख रूप से निम्न पदों Accountant, Home Care Nurse, Delivery Boy, Apprentice, Computer Operator, Sales Executive, Security Guard, Waiter, Insurance Agent, Electrician, Supervisor, Room Attendant, Nursing Staff, Ward Boy, Receptionist X-ray/ MRI Technician इत्यादि के लिए चयनित किया गया। रोजगार मेला का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी, देवघर प्रीति कुमारी के देख रेख में किया गया। रोजगार मेला में जिला नियोजनालय के श्री समीर जेवियर मराण्डी, लिपिक, जेपी शरण, यंग प्रोफेशनल (YP), प्रियव्रत मिश्रा, UNDP, चंदन कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मियों के सहयोग से सफल आयोजन किया गया। जिला के स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु आनेवाले दिनों में भी लगातार रोजगार मेला एवं भर्ती-कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

दुमका:आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित,उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया प्रमाण पत्र वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

हनुमानगढ़:पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

03 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को ले भोजपुर लोजपा रामविलास की बैठक।

rktvnews

ग्वालियर:ग्रीष्म ऋतु में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में समय रहते सभी प्रबंधन किए जाएँ: संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े

rktvnews

भोजपुर:आर स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में “लेट्स डांस एकेडमी” का हुआ उद्घाटन बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां।

rktvnews

Leave a Comment