RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:किसान दिवस बैठक में जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश।

मिशन शक्ति से जुड़े किसान: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर आगे बढ़े अन्नदाता।

तकनीकी खेती, जल संरक्षण और जैविक पद्धति अपनाने पर जिलाधिकारी ने दिया जोर।

जिलाधिकारी ने कृषकों से किया आह्वान: वरिष्ठ नागरिकों के रूप में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच के विचारों को बढ़ावा दे किसान।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)15 अक्टूबर।जनपद बागपत में आज विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने की। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आए किसान बंधुओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से जुड़ी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी स्तर पर किसान को असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत समाज में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश को प्रसारित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जैसे किसान धरती की कोख से अन्न उपजाकर समाज का पालन करते हैं, वैसे ही प्रत्येक किसान को समाज में बेटी के सम्मान और शिक्षा के लिए भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। जैसे खेतों में अन्न उपजाते है उसकी प्रकार अपने परिवार एवं मोहल्ले में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका में बेटियों के सफलता का मार्ग प्रशस्त करे और लोगों के बीच सकारात्मक विचार बोए।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने उपस्थित किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि ही राष्ट्र की समृद्धि है। उन्होंने किसानों से तकनीकी खेती, जल संरक्षण और जैविक तरीकों को अपनाने का भी आग्रह किया, जिससे उत्पादन बढ़े और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।
किसान दिवस कार्यक्रम में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया और किसानों के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पंकज वर्मा, कृषि उपनिदेशक विभाति चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:मड़वन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हुई स्पेशल जांच, फ्री मिले महंगे इंजेक्शन।

rktvnews

बागपत:अब हर महिला बन सकती है उद्यमी, बागपत में केनरा बैंक की स्त्री शक्ति योजना हुई शुरू।

rktvnews

औरंगाबाद:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महिलाओं को सम्मान।

rktvnews

राजस्थान:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर ‘विंटेज जीप रैली’ का आयोजन।

rktvnews

पूर्णिया एसपी का अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” ला रहा लोगो के चेहरे पर मुस्कान🤓

rktvnews

पटना:अग्निशमन दल द्वारा जन-जागरुकता विशेष अभियान कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment