RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने जीएसटी कलेक्शन को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, अतः सभी अधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करें।
पशुपालन विभाग को निर्देश दिया गया कि पशुधन विकास योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत स्वीकृति सुनिश्चित करें तथा पिछले वर्ष योजना के तहत स्वीकृत का लाभ का वितरण लाभुकों के बीच शीघ्रता से पूरा करें।
भूमि संरक्षण विभाग को निर्देश दिया गया कि तालाब जीर्णोद्धार कार्यों की स्वीकृति प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित की जाए।
आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि पीडीएस गोदामों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा खाद्यान्न वितरण कार्य लाभुकों के बीच समय पर संपन्न हो।
आगामी छठ पूजा को देखते हुए नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बास्कीनाथ को छठ घाटों की व्यापक साफ-सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही लघु सिंचाई विभाग को जिले में जलाशयों की गणना (वॉटर बॉडी सर्वे) पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

भोजपुर : शब-ए-बारात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

विकास पुरुष के दावे की खुल गई पोल😳 नहीं खर्च हुई मंत्री-सांसद आरके सिंह की विकास राशि:सुदामा प्रसाद

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 30 अक्टूबर से 06 नवंबर तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे नामांकन पत्र – जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये नामांकन प्राप्ति के आदेश

rktvnews

क्या मनाऊँ !

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह का निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल का अपतटीय गश्ती जहाज सजग सऊदी अरब के दम्मम में बंदरगाह पर पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment