RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)14 अक्टूबर।जल संसाधन विभाग, लघु सिंचाई प्रमंडल, चतरा के तत्वावधान में आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 7वीं लघु सिंचाई गणना, 2वीं जल निकाय गणना एवं 1वीं स्प्रिंग्स गणना से संबंधित प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधियों एवं फील्ड कार्य के दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान करना था।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त कीर्तिश्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर (सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, चतरा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम कार्यपालक अभियंता उमेश बड़ाईक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। तकनीकी प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर कुनाल पांडे, सुधामा पासवान एवं अनुज कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। समूचे कार्यक्रम का संचालन विपुल दुबे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अकाउंटेंट सहाब दीपक कुमार प्रजापति, कनीय अभियंता अमित रंजन, धर्मेंद्र कुमार, मो० समीर आलम, अभय एक्का सहित कार्यालय के अन्य सभी कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यशाला में अंचल कार्यालयों से नामांकित प्रगणकों (Enumerators) ने भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कीर्तिश्री ने प्रतिभागियों को अपने कार्य में सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने विभाग द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए प्रशिक्षण टीम को बधाई दी।

Related posts

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी ने किया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय बड़हरा का निरीक्षण।

rktvnews

माता पद्मिनी का बलिदान अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम जनमन योजना से बदल रहा जनजातीय समुदाय का जीवन :राज्यपाल

rktvnews

बक्सर :अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा, की अध्यक्षता में नगर भवन, बक्सर में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद: महिलाओं की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का बन गया है माध्यम।

rktvnews

Leave a Comment