RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

जिले में संचालित विकास योजनाओं की गति को बेहतर बनाने की आवश्यकता:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)12 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला अन्तर्गत चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन शनिवार को समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने देवघर जिला अन्तर्गत चल रहे व लंबित विभिन्न योजनाओं की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को कड़े शब्दों में निदेशित करते हुए कहा कि विकास के कार्यों को किसी भी सूरत में लंबित न होने दें। साथ ही निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आ रही है उनका निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए करें। आगे उन्होंने संबंधित सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया कि एजेंसी की वजह से कोई भी डेवलपमेंट का काम न रूके इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रखंड स्तर पर विभिन्न विकास कायों से जुड़े योजनाओं की समीक्षा करते हुए भू-हस्तांतरण, भू-अधिग्रहण, वन विभाग से अनापति प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से जुड़े क्लियरेंस लेने में हो रही देरी पर संबंधित विभागों के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं को आपसी समन्व्य के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि योजनाओं के लिए स्थल चिन्हित करने अथवा कार्य में देरी न हो व तय समयअनुसार योजनाओं को गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जा सके। आगे उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, कृषि, आपूर्ति, लघु सिंचाई विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, भवन निगम, एनआरईपी, आरईओ, पथ निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ऊर्जा विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ निर्माण विभाग आदि द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए जिला स्तर पर विकास से जुड़े कार्यों को गति देने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता आरईओ, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के संवाद “मेरा बूथ सबसे मजबूत”का 32 मंडलों में कराया जायेगा प्रसारण।

rktvnews

वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भारत की ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी जारी की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आगाह किया कि कुछ राष्ट्रविरोधी लोग साजिशन नैरेटिव चला रहे हैं कि भारत में भी पड़ोसी देश जैसा घटनाक्रम दोहराया जायेगा।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के सम्मान समारोह की तैयारी को ले बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने पर पुरुष रेगु टीम को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment