RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ से मुलाकात की; एआई नवाचार और कौशल विकास में भारत की प्रगति पर बातचीत की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी बहुराष्‍ट्रीय निगम क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर. अमोन से मुलाकात की और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नवाचार तथा कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने भारत के सेमीकंडक्टर और एआई मिशनों के प्रति क्वालकॉम की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी तकनीकों के निर्माण के लिए बेजोड़ प्रतिभा और मानक प्रदान करता है जो बेहतर भविष्य को आकार देंगी।
क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर. अमोन ने भारत-एआई और भारत सेमीकंडक्टर मिशनों के समर्थन में क्वालकॉम और भारत के बीच साझेदारी को मज़बूत करने और 6G में बदलाव पर हुई उपयोगी चर्चा के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने एआई स्मार्टफ़ोन, पीसी, स्मार्ट ग्लास, ऑटोमोटिव, औद्योगिक क्षेत्रों आदि में एक भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के अवसरों का उल्‍लेख भी किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर लिखा

“श्री क्रिस्टियानो आर. अमोन के साथ यह एक अद्भुत बैठक थी और एआई, नवाचार तथा कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा हुई। भारत के सेमीकंडक्टर और एआई मिशनों के प्रति क्वालकॉम की प्रतिबद्धता देखकर बहुत अच्छा लगा। भारत ऐसी तकनीकों के निर्माण के लिए बेजोड़ प्रतिभा और मानक प्रदान करता है जो बेहतर भविष्य को आकार देंगी।”

Related posts

वाराणसी:विशालाक्षी मंदिर में श्रद्धालुओं में हुआ प्रसाद का वितरण।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दिवंगत नीरज उधवानी के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

पूंजीपतियों के बलि के बकरे हैं मजदूर?? मजदूर दिवस पर प्रश्नचिह्न:अतुल प्रकाश

rktvnews

उत्तरप्रदेश चुनाव के नतीजे और राष्ट्रीय विपक्ष के लिए संदेश।

rktvnews

डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 अंतर्गत एक दिविसीय शिविर का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment