RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए स्काडा की जमीन प्राप्ति हेतु आयोजित हुआ हस्ताक्षर अभियान।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12अप्रैल।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए स्काडा की जमीन की प्राप्ति हेतु हस्ताक्षर कार्यक्रम के अंतर्गत कुँवर सिंह विश्वविद्यालय भूमि प्राप्ति अभियान समिति ने अपने दूसरे दिन, हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कतीरा कैम्पस में हस्ताक्षर अभियान चलाया , जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक, अभिभावक, समाज कर्मी, बुद्धिजीवी व अन्य लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया,,,, रोहतास जिला संयोजक अमरजीत कुमार ने छात्र छात्राओं व अन्य लोगों को अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया।
अभियान समिति के संरक्षक मण्डल के सदस्य समाजिक कार्यकर्ता व रंगकर्मी अशोक मानव ने समर्थन में आये हुये लोगों को धन्यवाद करते हुए कहा कि आप लोगों का समर्थन इस संघर्ष को ताकत देगा और इस ताकत के बल पर हम सभी इस लड़ाई को जीत लेंगे।
इस बात पर अभियान को समर्थन करते हुए सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि विश्विद्यालय को खंड- खंड में बांटना बिलकुल गलत है, जिसके विरोध में हम सब इस अभियान के संघर्ष को अंतिम दम तक साथ देगें।
समर्थन में उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रो सुजीत पाण्डे, डॉ अनिल सिंह, सुधीर शर्मा, सुनील यादव, अनिता कुमारी, पूनम दुबे, अंजलि वर्मा शामिल थी।

Related posts

भोजपुर:पूरे देश में गूंज रहा” नरेन्द्र भी गायब सिलेंडर भी गायब का नारा : श्रीधर

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी देव सरकारी डीग्री कॉलेज शाहपुर मे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड से केसोराम सीमेंट व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा निर्वाचन:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment