RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन,बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का दिया गया संदेश।

जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने गर्ल्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता रैली में लिया भाग , कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी के जन्म पर समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटा एक सुदृढ़ व सकारात्मक समाज का निर्माण हम सभी का दायित्व।

किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका :उपायुक्त, रामनिवास यादव

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )11 अक्टूबर।“_बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के Calendar अनुसार प्रत्येक माह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज International Girl Child Day के अन्तर्गत् रैली निकाला गया। जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव ने जागरूकता रैली में भाग लिया। मौके पर उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जागरूकता रैली झंडा मैदान से आंबेडकर चौक, टॉवर चौक से कालीबाड़ी चौक से वापस होते हुए झंडा मैदान पर जाकर खत्म हुआ। दौरान महिलाओं और किशोरियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं से संबंधित कई स्लोगन/नारे लगाए। जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, भारत को आगे बढ़ाओ, बेटा बेटी में फर्क नहीं करें, बेटी हमारी अभिमान है, जल है तो जीवन है, वैसे ही बेटी है कल है, बेटी को पढ़ाना है, सशक्त समाज बनाना है, एक बेटी-एक सशक्त समाज आदि जैसे नारे के साथ जागरूकता संदेश दिया गया। मौके पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने मीडिया बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी के जन्म पर भी समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर हम एक सुदृढ़ समाज व सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत कर सकते है। आगे उपायुक्त ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका हो। बेटी भी समाज के उत्थान का कारण बन सकती हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से हम समाज को बेटी बचाओ संरक्षण का संदेश दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को लेकर समाज में फैली हुई भेदभाव को मिटाना है। साथ ही जेंडर राशियों में भी सुधार करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जन्म लेने के बाद से स्नातक तक लड़कियों को सहायता राशि दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी की रक्षा करना सबका दायित्व है।

Related posts

प्रयागराज भगदड़: प्रशासनिक लापरवाही या भक्तों का उन्माद।

rktvnews

भोजपुर:नए वर्ष मे बड़हरा विधानसभा मे सड़को और पुल-पुलिया की सौगात।

rktvnews

विशेष सचिव (सहकारिता) ने सौर संचालित कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में रोहतास की टीम ने कैमूर को 57 रनों के अंतर से हराया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में बीआरसी का किया निरीक्षण, शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित, शिक्षण गुणवत्ता सुधार, बच्चों का स्कूल में ठहराव को बताई प्राथमिकता।

rktvnews

दुमका:15वीं इंडोर स्पोर्ट्स 2025 का समापन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment