RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 अक्टूबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास, मईया समान योजना, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार देवीपुर प्रखंड परिसर में रक्तदान कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में एक बार फिर उठाया सहारा निवेशकों का मुद्दा।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में प्रवेश के लिए 12 जुलाई से टेस्ट शुरू, 15 जुलाई तक पंजीयन भी जारी।

rktvnews

आजमगढ़: अरविंद चित्रांश द्वारा लिखित “बिटिया की बिदाई” पर फिल्म निर्माता ने फिल्म बनाने की इच्छा की जाहिर।

rktvnews

गुरु तेग बहादुर के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment