RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:गंभीर नदी पुनर्जीवन हेतु भमती एवं रिछा पहाड़ियों का सीमांकन कार्य प्रारंभ।

जलागम क्षेत्र में 10 हजार कंटूर ट्रेंच एवं व्यापक वृक्षारोपण की बनेगी योजना।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)10 जून। गंभीर नदी के पुनर्जीवन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए भमती एवं रिछा पहाड़ियों के सीमांकन कार्य की शुरुआत कर दी है। गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत नदी के जलागम क्षेत्र के संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू राकेश परमार ने जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरीराज दुबे तथा तहसीलदार महू विवेक सोनी के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भमती पहाड़ी एवं रिछा पहाड़ी क्षेत्र का सीमांकन कर गंभीर नदी के जलागम क्षेत्र में प्रस्तावित मृदा एवं जल संरक्षण कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। योजना के अनुसार इस क्षेत्र में लगभग 10 हजार सतत कंटूर ट्रेंच (सीसीटी) का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान भी संचालित किया जाएगा, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन संभव हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि सतत कंटूर ट्रेंच निर्माण एवं वृक्षारोपण से वर्षा जल भूमि के भीतर अधिक मात्रा में समाहित होगा, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। साथ ही मिट्टी के कटाव को रोकने में भी मदद मिलेगी और गंभीर नदी के प्राकृतिक प्रवाह को मजबूत आधार प्राप्त होगा। यह प्रयास नदी के दीर्घकालीन संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जल संरक्षण संबंधी संकल्प के अनुरूप गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। भमती एवं रिछा पहाड़ियों का क्षेत्र गंभीर नदी का महत्वपूर्ण जलाग इंदौरम क्षेत्र है, इसलिए यहां किए जाने वाले संरक्षण कार्य नदी के पुनर्जीवन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू द्वारा इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील भी की गई है। प्रशासन का लक्ष्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से गंभीर नदी को पुनः अविरल, निर्मल और जीवनदायिनी स्वरूप प्रदान करना है।

Related posts

बिहार: शाहजादा ने बिहार के चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री को पानी तो पिला ही दिया है : शिवानंद तिवारी

rktvnews

भोजपुर:नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्धारित वाहन से कम वाहनों द्वारा खाद्यान्न आपूर्ति करने वाले संवेदकों को करें ब्लैक लिस्टेड : जिलाधिकारी

rktvnews

पटना:भारत के प्रथम हृदय-रोग-विशेषज्ञ और ऋषि-साहित्यकार थे डा श्रीनिवास: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

वायस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने संभाला पदभार, चीफ हाइड्रोग्राफर के तौर पर सरकार में देंगे सेवाएं।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर पंचायतों में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का किया जा रहा है भौतिक सत्यापन।

rktvnews

Leave a Comment