RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : राज्यपाल ने पीएम जनमन आवास हितग्राही को सौंपी चाबी।

पहाड़ी कोरवा परिवार को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)06 अक्टूबर।राज्यपाल रमेन डेका ने रविवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर के पहाड़ी कोरवा ग्राम घटगांव में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के हितग्राही रामकुमार के घर पहुँचकर उन्हें उनके नए आवास की चाबी सौंपी। राज्यपाल ने फीता काटकर नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को उनके नए आवास एवं उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल रमेन डेका ने हितग्राही रामकुमार और उनके परिवार से आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने परिवार की आजीविका, बच्चों की पढ़ाई और योजना से हुए बदलावों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रामकुमार ने बताया कि पहले वे कच्चे घर में डर में रहते थे लेकिन अब योजना अंतर्गत मिले आवास से अपने पक्के घर में सुकून से बेफिक्र होकर सो पाएंगे। राज्यपाल रमेन डेका ने पहाड़ी कोरवा परिवार से विदा लेते समय उनको उपहार भेंट किया और आगे बेहतर जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

पटना:PK की घोषणा जन सुराज की सरकार बनते ही सबसे पहले होंगे ये 5 काम – युवाओं को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, महिलाओं को ऋण, किसानों की आय में बढ़ोतरी और बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर सरकार ने ‘ई-कुकिंग परिवर्तन’ के लिए उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

पटना: मंत्री श्रवण कुमार ने किया बिहार सरस मेले का शुभारंभ।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर ई-प्रोसिक्युशन के मामले में प्रथम पुरस्कार।

rktvnews

वैशाली:सभी प्रखण्डों में जमीनी स्तर तक हो ” प्रशासन गाँव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment