RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड)03 अक्टूबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Related posts

नागरिक एकादश (पत्रकार एकादश) एवं प्रशासन एकादश टीम के बीच 10-10 ओवरों का फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन।

rktvnews

ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने विधि एवं न्याय के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए विधायी विभाग के सचिव के साथ बैठक की।

rktvnews

जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति 22-23 संबंधित बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बागपत:कौशल विकास केन्द्र अग्रवाल मण्डी टटीरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतदाता सूची में अपना नाम देखने या जुड़वाने के लिए डाउनलोड करें वोटर हेल्पलाइन एप!जिले के एक लाख से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड।

rktvnews

Leave a Comment