RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ जल यात्रा एवं अरणी मंथन के साथ हुआ प्रारंभ।

RKTV NEWS/पीरो (भोजपुर)03 अक्टूबर।भारत के महान मनीषी संत श्री लक्ष्मी प्रपन्‍न जीयर स्वामी जी महाराज के मंगलानुशासन में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल यात्रा परमानपुर से बहरी महादेव के लिए निकाली गई। परमानपुर चातुर्मास्य व्रत स्थल प्रवचन पंडाल में सभी महिलाएं, पुरुष एवं छोटे छोटे बच्‍चे बच्चियां पीले वस्त्र पहनकर के कलश हाथ में लेकर के प्रवचन पंडाल में सुबह लगभग 10:00 बजे पहुंचे थे। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल यात्रा की शुरुआत भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के पूजन के उपरांत सभी देवी देवताओं का भी पूजन हुआ। जिसमें कलश पूजन, गौ पूजन भी किया गया।
प्रवचन पंडाल में मौजूद सभी भक्त श्रद्धालु कलश यात्रा की पूजा में शामिल हुए। जिसके बाद यजमान सहित कलश यात्रा में भाग लेने वाले सभी स्त्री, पुरुष, बालक, बालिकाएं यज्ञशाला की एक बार परिक्रमा किए। जल यात्रा में सैकड़ो की संख्या में ऊंट, हाथी, घोड़ा, रथ आगे आगे कतार में होकर के चल रहे थे। सभी जल यात्री भी लाइन बना करके परमानपुर चातुर्मास्य व्रत स्थल से कतार में होकर के महिलाएं, पुरुष वर्ग धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ रहे थे।
परमानपुर से जल यात्रा निकलने के बाद ऐसा लग रहा था, मानो पूरा परमानपुर यज्ञ क्षेत्र सहित आसपास के सभी रोड मानो भक्त श्रद्धालुओं से भर गया था। अगिआंव बाजार से लेकर के तिवारी डीह गांव तक पूरा रोड भक्‍त श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। जल यात्रा में ऊंट, हाथी, घोड़े, रथ सहित हजारों की संख्या में वहां भी शामिल थे।
बहरी महादेव पोखरा पर पूरे विधि विधान से जलभरी का कार्यक्रम हुआ। परमानपुर चातुर्मास्य व्रत से लेकर के बहरी महादेव के बीच में कई जगहों पर आसपास के सभी गांव के जल यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए जल पानी की भी व्यवस्था की गई थी।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञशाला में मुख्य आचार्यों के द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजा की शुरुआत की गई। गुरुवार को यज्ञशाला में प्रवेश से पहले सभी यजमान के द्वारा पूजा किया गया। जिसके बाद सभी यजमान यज्ञशाला में प्रवेश किए।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तीसरे दिन यज्ञशाला में अरणी मंथन किया गया। जिसके बाद सभी यजमानों के द्वारा अपने-अपने कुंड में हवन की आहुति देना शुरू हुआ। शुक्रवार से ही यज्ञशाला की परिक्रमा भी शुरू हो गया है। प्रवचन पंडाल में सुबह 8:00 बजे से योग गुरू के द्वारा योग भी कराया जा रहा है। जिसके बाद हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी, वृंदावन एवं अलग-अलग जगह से पधारे जगतगुरु के द्वारा श्रीमद् भागवत, श्री रामचरितमानस, वाल्मीकि रामायण, श्रीमद् भागवत गीता कथा श्रवण कराया जा रहा हैं। जो 7 अक्टूबर तक चलेगा।
बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से आए हुए सभी श्रद्धालु भक्त यज्ञ भगवान की परिक्रमा करके प्रवचन पंडाल में नियमित रूप से कथा श्रवण कर रहे हैं। यज्ञ समिति के द्वारा भोजन, प्रसाद, भंडारा की भी व्यवस्था की गई है। जो कि 1 अक्टूबर से सुबह 10:00 बजे से निरंतर भोजनालय चल रहा है। जिसमें हजारों हजार की संख्या में भक्त श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर बिहार सहित अन्य प्रदेशों से संत महात्मा, अधिकारी सहित माननीय भी यज्ञ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए स्वामी जी का भी दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
स्वामी जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि मानव जीवन में कल्याण प्राप्त करने का सबसे बड़ा माध्यम निरंतर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का मनन चिंतन करना है। उन्होंने श्री कृष्ण उद्धव संवाद को समझाते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण उद्धव जी से कहते हैं। उद्धव जी भगवान का वास सभी जगह है। उनमें भी जो सबसे अच्छे गुण वाले लोग हैं, उनमें भगवान का विशेष रूप से वास होता है। चाहे कोई भी व्यक्ति किसी भी कला में बेहतर हो उनमें भगवान का कृपा और वास होता है।

Related posts

चतरा:200 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, अब राज्यस्तरीय चयन में आज़माएंगे किस्मत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं से संबंधित कुल 766.73 करोड़ रु॰ की लागत से पटना शहरी क्षेत्र की 6 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया।

rktvnews

जीविका कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र परिभ्रमण के लिए किया गया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:जीवतिया महापर्व पर बाबा दिनेश्वर नाथ धाम में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़।

rktvnews

वैशाली:शराब के बड़े कारोबारियों को चिन्हित कर पकड़ उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय:जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment