RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने ब्लड बैंक एवं तैयार डीईआईसी भवन का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)03 अक्टूबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने आज जिले के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं निर्माणाधीन ब्लड बैंक एवं तैयार डीईआईसी (District Early Intervention Centre) भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लड बैंक के निर्माण कार्य की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं संवेदक को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े इन महत्त्वपूर्ण भवनों के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान संवेदक द्वारा रखी गई समस्याओं को भी उपायुक्त ने संज्ञान में लिया और विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक भवन के पूर्ण हो जाने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ता मिलेगी तथा मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी सुविधा होगी।
उपायुक्त ने बनकर तैयार डीईआईसी भवन का भी जायजा लिया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही, जिले में कैंसर उपचार की संभावनाओं को लेकर आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों के बारे में सिविल सर्जन से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

वैशाली:जिला परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC ) की दिसम्बर, 2023 तिमाही की बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर: पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभुकों को दिए गए प्रतीकात्मक चाबी एवं स्वीकृति पत्र।

rktvnews

उत्तराखंड:जनता के समर्थन की सबसे बड़ी ताकत है “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड”: मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन : महाराष्ट्र को मिलेंगे अत्याधुनिक शिक्षा केंद्र।

rktvnews

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीसी

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment