RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल ने राजभवन परिसर में किया योग-ध्यान केंद्र का शुभारंभ।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)03 अक्टूबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गुरुवार को राजभवन परिसर में योग-ध्यान केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित उनके परिजनों ने भी भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि योग और ध्यान स्वस्थ जीवन की कुंजी है और इसे दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से मन, मस्तिष्क और शरीर सभी को संतुलन मिलता है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि यह जीवन को सकारात्मक दिशा देता है।उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग सभी के लिए आवश्यक है। योग-ध्यान से तनाव, चिंता और अनेक रोगों का समाधान संभव है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि राजभवन में प्रारम्भ हुए इस योग-ध्यान केंद्र से पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मकता का संदेश जाएगा। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से इस केंद्र का लाभ लें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस अवसर पर राज्यपाल ने इस केंद्र को तैयार कराने वाले विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास राजभवन परिवार ही नहीं, अपितु पूरे राज्य के लिए प्रेरणा बनेगा।

Related posts

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सेक्टर ऑफिसर्स एवं बीएलओ से चर्चा कर मतदान की जानकारी ली।

rktvnews

राजस्थान:स्वतंत्र, निर्भीक एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की पुख्ता व्यवस्था की जाए – मुख्य निर्वाचन अधिकारी।

rktvnews

चतरा:पथेल और गड़िया… अतिनक्सल प्रभावित बूथ जहाँ झारखंड बनने के बाद इस बार पहली बार मतदाता अपने ही गाँव में बने बूथ पर डालेंगे वोट।

rktvnews

भोजपुर : गैस सिलेंडर चोरी करते पकङा गया एक चोर! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

राजस्थान:अब पक्षियों के साथ कृष्ण मृग की अठखेलियों से आबाद हो रहा केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान! लगभग दो दशक के बाद कृष्ण मृग के शावक का हुआ जन्म।

rktvnews

अनेकता में एकता का है देश, बांटने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी: इंद्रेश कुमार

rktvnews

Leave a Comment