
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।एसएन मेमोरियल स्कूल में जिले के सैकड़ों निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण में शामिल सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधन को विद्यालय की प्रस्वीकृति से लेकर यू डायस कोड प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया को पूरा करने का प्रशिक्षण दिया। जिसमे ई सम्बंद्धन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने, ज्ञानदीप पोर्टल पर पूरी जानकारी को अपलोड करने एवं विद्यालय के परिवहन की जानकारी से जुड़ी सभी विन्दुओं पर सरकार के जारी गाइड लाइन एवं नियमों के अनुसार अपडेट करने से जुड़ी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।डिजिटल प्रेजेंटेशन के द्वारा सारी प्रक्रियाओं को कंप्यूटर के माध्यम से पूरा करने की जानकारी भी दी गई और जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधन को शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित कर लेने का सुझाव दिया गया।.
प्रशिक्षण की व्यवस्था एसएन मेमोरियल स्कूल की डायरेक्टर एवं भोजपुर जिला प्राइवेट स्कूल एशोसिएसन की अध्यक्ष डॉ. स्मिता सिंह ने किया।
प्रशिक्षण सत्र के सफल आयोजन के बाद एसएन मेमोरियल स्कूल की डायरेक्टर एवं भोजपुर जिला प्राइवेट स्कूल एशोसिएसन की अध्यक्ष डॉ. स्मिता सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय लिए यह गौरव की बात है ऐसे आयोजन की मेजबानी करने का हमें अवसर मिला. उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद भोजपुर जिले के निजी विद्यालयों के प्रबंधन को अपने विद्यालय को प्रस्वीकृति, सम्बंद्धन,ई शिक्षा कोष, ज्ञानदीप, यू डायस जैसे कार्यों को तकनीकी रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी और निजी विद्यालय प्रबंधन अपने विद्यालयों को राज्य एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप संचालित करने में सफल होंगे। डॉ. स्मिता सिंह ने कहा कि भोजपुर जिले के अधिकांश स्कूल ग्रामीण क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं और वहां तकनीकी समस्याओं की वजह से ई शिक्षा कोष, ज्ञानदीप पोर्टल, यू डायस आदि कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने में थोड़ी परेशानियां जरूर आ रही है।उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला प्राइवेट स्कूल एशोसिएसन की ओर से उन्होंने इस सम्बन्ध में शिक्षा विभाग के अधिकारी से सकारात्मक बातचीत भी की है और इसके बेहतर परिणाम भी निजी विद्यालयों को मिलेंगे।प्राइवेट स्कूल एशोसिएसन इसमें पूरा सहयोग करेगाप्रशिक्षण सत्र के कार्यक्रम में कोइलवर प्रखंड के बहियारा गांव में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आर के सिन्हा की अध्यक्षता में एवं बोर्ड ऑफ गवर्नेन्स के वरीय सदस्य सत्येंद्र किशोर सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित रामानंदी यज्ञानंद मेमोरियल दी इंडियन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या बंदना सिन्हा, उप प्राचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव समेत सैकड़ो विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी शामिल थे।
