RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : डब्लू आर एस कॉलोनी में रावण दहन: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में उमड़ा उत्साह।

अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व: रायपुर में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)03 अक्टूबर। गुरुवार को राजधानी के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राजद प्रतिनिधि मंडल पटखौली गाँव के पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सहयोग का भरोसा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 दिसंबर 24

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली आपदा प्रबंधन की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति 20 से 22 नवंबर तक छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी।

rktvnews

पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र में स्थिति मीडिया सेंटर का किया दौरा, पत्र सूचना कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों का लिया जायज़ा।

rktvnews

भोजपुर के आरा में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment