RK TV News
खबरें
Breaking News

विजय घाट पर कायस्थ महासभा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, शास्त्री जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह 02 अक्टूबर।देश के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं सादगी, ईमानदारी और अदम्य साहस के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज राजधानी दिल्ली स्थित विजय घाट पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने शास्त्री जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके प्रिय नारे “जय जवान, जय किसान” के उद्घोष के साथ उन्हें नमन किया।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव (IRS), संरक्षक धीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शास्त्री जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को याद किया और कहा कि उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- सोशल मीडिया से जन-जन तक पहुंच रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी -मनीष, लेखराज और जयबब्बर ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

29 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में नथमलपुर बना विजेता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:27 जनवरी 26

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने ‘एमपी टूरिज्म मास्टरक्लास’ का किया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment