RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)30 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महाअष्टमी के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
ठाकुरबाड़ी में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति डाकबंगला रोड में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पर माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री लंगरटोली स्थित बंगाली अखाड़ा दुर्गा मंदिर गए जहां उन्होंने देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप के दर्शन किए।
शारदीय नवरात्रि में मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित काली मंदिर शक्ति की देवी माँ दुर्गा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

Related posts

भोजपुर: आरा के अल हफीज कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

अमेरिका के एनएएसडीए के प्रतिनिधियों ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

15 अगस्त से वितरित किए जाएंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट, राज्यमंत्री गोदारा ने किया पैकेजिंग यूनिट का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:उर्दू भाषा प्रोत्साहन राज्य योजना अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगता का हुआ आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा फोरम की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment