RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महाराजा कॉलेज में तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित!युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहें: प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 मई। राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय द्वारा तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आभा सिंह ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में तंबाकू के विभिन्न रूपों का जिक्र किया।साथ ही नशा युवाओं के लिए कितना घातक हो सकता है इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि युवा पीढी जिस प्रकार नशे का आदी हो रही है यह समाज के लिए बहुत ही घातक है।
वक्ताओं में महाराजा कॉलेज भूगोल विभाग के डॉ संजय कुमार, जंतु विज्ञान विभाग की डॉ सुनीता शर्मा एवं अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डॉ विकास चंद्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन स्वयंसेवक समीर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विभा वर्मा ने किया।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय की जनसंख्या पूजा तिवारी ने प्रथम स्थान माझी दा ने द्वितीय तथा स्नेह सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में रितेश नेहा तिवारी उर्वशी श्रीवास्तव नितीश कुमार सिंह आलोक राज अंजली कुमारी निशांत कुमार कार्तिक आर्यन मनसा कुमारी आदि का हम योगदान रहा।

Related posts

मध्यप्रदेश:खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रत्येक सुझाव और प्रस्ताव मान्य होगा: मुख्यमंत्री

rktvnews

हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देखने वालों को देना है पटकनिया : शिवानंद तिवारी

rktvnews

चतरा:शहीद दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को मौन रख कर किया गया नमन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 592 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली प्रदेश के पहली मेडिसिटी व चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन किया।

rktvnews

राजस्थान :उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को प्रस्तुत करेंगी बजट- उप मुख्यमंत्री (वित्त) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को दिया अन्तिम रूप।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों से बदलते समय के साथ अपने कौशल को बढ़ाने का आग्रह किया।

rktvnews

Leave a Comment