RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्वविद्यालय को 4 की बजाय 06 अक्तूबर को खोले जाने की फुटाब ने कुलाधिपति से की मांग।

फूटाब कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कन्हैया बहादुर सिन्हा

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 सितम्बर।बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) ने कुलाधिपति को एक स्मार पत्र प्रेषित करते हुए मांग की है कि चूंकि पूजा अवकाश के बाद विश्वविद्यालय मात्र एक दिन शनिवार 4 अक्तूबर को खुल रहें हैं अत: उक्त तिथि को भी अवकाश घोषित करते हुए सोमवार 6 अक्टूबर को खोलने का आदेश दिया जाए।
फुटाब के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया बहादुर सिन्हा और महासचिव संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद ने कहा कि लंबी छुट्टियों के बाद, केवल एक दिन के लिए विश्विद्यालय खोलना मुश्किल से फलदायी होगा । उन्होंने कहा कि यहां यह भी प्रासंगिक है कि बिहार में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को केवल जून में एक महीने की छुट्टी( vacation) देय है। जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों में, दो महीने की छुट्टी होती है। यूजीसी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 8 से 10 सप्ताह की छुट्टी की अनुमति देता है।
बिहार में सभी गैर अवकाशिय ( non vacation ) सेवाओं के कर्मियों को पूजा अवकाश सामान्य अवकाश के रूप में देय हैं वहीं विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए यह अवधि वोकेशन का अंग माना जाता है। अत: वैसे भी 4 अक्टूबर को अवकाश घोषित करने में कोई तकनीकि अड़चन नहीं है।

Related posts

संगठन मंत्री विनीत सिंह ने करणी सेना के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चला रहा है अमझोरा वितरण!कार्यक्रम कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देना सामाजिक दायित्व:सचिव कमलेश तिवारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जून 24

rktvnews

मुजफ्फरपुर:PK ने बाबासाहेब का अपमान करने को लेकर लालू जी पर किया बड़ा हमला, कहा- पिछले 30 सालों से लालू जी सामाजिक न्याय का नारा देकर सिर्फ अपने परिवार और अपने बच्चों का भला करना चाहते हैं।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

बिहार: नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया जिला खनन नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment