RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर के तीन कलाकारों को मिला बिहार कला पुरस्कार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 सितम्बर।बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा बुधवार को पटना के अशोका हाल, होटल मौर्या में एक भव्य समारोह में जिले के तीन चर्चित कलाकारों को बिहार कला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें दो चित्रकार व एक लोक गायक हैं। प्रदर्श कला में अगिआंव प्रखंड के नोनउर गांव निवासी वरिष्ठ लोक गायक, गीतकार व संगीतकार भरत सिंह भारती को संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इन्हें लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने इन्हें एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं चाक्षुष कला के क्षेत्र में नवोदित वर्ग में हरि नारायण प्लस टू विद्यालय, शाहपुर पट्टी के ललित कला के शिक्षक व अंतरराष्ट्रीय चित्रकार नरेंद्र कुमार को वर्ष 2023-24 के लिए और राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला के क्षेत्र में पहचान बना चुके स्थानीय अनाईठ मुहल्ला निवासी युवा चित्रकार कौशलेश कुमार को वर्ष 2024-25 के लिए राधा मोहन पुरस्कार से पुरस्कृत किया किया गया। कलाकारों के पुरस्कृत होने पर वरिष्ठ रंगकर्मी संजय उपाध्याय, भजन सम्राट अनूप जलोटा, चर्चित लोक गायिका मनीषा शीवास्तव, भोजपुरी गीतकार मनोज भावुक, कलागुरु पद्मश्री श्याम शर्मा, बिहार म्यूजियम के अपर डायरेक्टर अशोक सिन्हा, ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ चित्रकार आनंदी प्रसाद बादल, चित्रकार विरेन्द्र जी, चित्रकार अर्चना सिन्हा, साहित्यकार सोनम पांडेय, हरि नारायण प्लस टू विद्यालय, शाहपुर पट्टी के प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह आदि ने बधाई दी है।

Related posts

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कई डॉक्टर हुए सम्मानित!मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण हमारी पूंजी: डॉ हर्षवर्धन

rktvnews

ज्येष्ठ(वयोवृद्ध) मतदाताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित।

rktvnews

ग्रामीण आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर हुई रीवा की सविता और निर्मला।

rktvnews

छत्तीसगढ़:शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यानमाला में बोले उर्मिलेश : अंबेडकर दलितों के नहीं, मानवता के मसीहा थे ; मुकेश चंद्राकर के लिए पूनम वासम ने ग्रहण किया लोकजतन सम्मान, कनक तिवारी ने भी दिया विचारोत्तेजक वक्तव्य।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 सितंबर 25

rktvnews

हैरिटेज निगम में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट गारंटी कार्ड योजना शिविर 29 जुलाई तक 50,000 रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण पाने का सुनहरा मौका।

rktvnews

Leave a Comment