RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, जिले के कारीगरों व शिल्पकारों को मिलेगा साझा मंच।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)27 सितंबर।पूर्वी सिंहभूम जिले के कारीगरों और शिल्पकारों की आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा बाजार तक सीधी पहुंच स्थापित करने की दिशा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट परिसर में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी) कृष्ण कुमार एवं धालभूम के एसडीएम चंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।

‘जमशेदपुर हाट’- जिले के शिल्पकारों के लिए साझा मंच

‘जमशेदपुर हाट’ का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों के कारीगरों, शिल्पकारों एवं हस्तशिल्प से जुड़े समुदायों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन कर सकेंगे। इसमें बोडाम प्रखंड के अंधारझोर गांव के वाद्य यंत्र निर्माताओं के साथ-साथ जिले के अन्य कारीगरों के शिल्प एवं क्राफ्ट उत्पाद भी शामिल होंगे। इस पहल से पारंपरिक कारीगरी और स्थानीय हस्तशिल्प को न केवल पहचान मिलेगी बल्कि युवाओं और महिलाओं को भी स्व-रोज़गार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकेगा।
उपायुक्त ने कहा कि ‘जमशेदपुर हाट’ स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के लिए आजीविका संवर्धन का मजबूत माध्यम बनेगा। इससे उन्हें अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर बाज़ार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उत्पादों के विपणन, प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक से कारीगरों को जोड़ने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस पहल से जिले में स्वरोज़गार को बढ़ावा मिले और ग्रामीण इलाकों से जुड़ी प्रतिभाओं को नए अवसर प्राप्त हों ।

Related posts

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय का सेमरा के नवनिर्मित रेफरल अस्पताल एवं थाना का औचक निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में हो रहा है हर खेत तक पानी पहुंचाने का भागीरथी कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव-2023 में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नीट (NEET) परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: विज्ञान देव महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर 9 नवंबर को आरा के रेड क्रॉस में आयोजित होगा रक्तदान शिविर।

rktvnews

Leave a Comment