RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी मणिपुर यात्रा के दूसरे दिन आज इंफाल में नागरिक समाज संगठनों, प्रमुख हस्तियों के समूह, बुद्धिजीवियों, सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों और सिविल सर्वेंट्स के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया

RKTV NEWS/30 मई।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी मणिपुर यात्रा के दूसरे दिन आज इंफाल में नागरिक समाज संगठनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने राजभवन में नाश्ते पर महिला नेताओं (मीरा पैबिस) के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। मणिपुर के समाज में महिलाओं की भूमिका के महत्व को दोहराते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि हम सब मिलकर राज्य में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हैं।
श्री अमित शाह ने COCOMI, AMUCO, AMOCOC, MMW, STDCM, FOCS, फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ पीस जैसे नागरिक समाज संगठनों और छात्र संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की। चूड़ाचांदपुर रवाना होने से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रमुख हस्तियों, बुद्धिजीवियों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और सिविल सर्वेंट्स के एक समूह के साथ भी बातचीत की।
विभिन्न समूहों ने शांति के प्रति कटिबद्धता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि सब साथ मिलकर मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करने में योगदान देंगे। विभिन्न समूहों ने केन्द्रीय गृह मंत्री से मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
केंद्रीय गृह मंत्री ने चूड़ाचंदपुर का दौरा किया और वहां प्रमुख हस्तियों और नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। श्री अमित शाह ने बाद में शाम को इंफाल में एक सर्वदलीय बैठक की। गृह मंत्री ने मणिपुर पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, असम राइफल्स और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। श्री शाह ने कहा, मणिपुर की शांति और समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अशांति फैलाने वाली सभी गतिविधियों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
केन्द्रीय गृह मंत्री कल मणिपुर के मोरेह और कांगपोकपी इलाकों का दौरा करेंगे। श्री शाह कल मोरेह में विभिन्न स्थानीय समूहों के प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे और फिर कांगपोकपी में नागरिक समाज संगठनों से बातचीत करेंगे। श्री शाह बाद में इंफाल में सुरक्षा समीक्षा बैठक भी करेंगे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इलेक्ट्रिक कृषि ट्रैक्टर के लिए भारतीय मानक जारी किया।

rktvnews

माले नेता अंजय मेहता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने RYA के राज्य सचिव संग विधायक मनोज मंजिल पटना पीएमसीएच पहुंचे।

rktvnews

जिला कौशल विकास समिति तत्वधान में ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण उद्देशित बैठक आयोजित।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति की गहन समीक्षा : दिए सख्त निर्देश

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयास।

rktvnews

पत्रकारों का अधिकार खतम नहीं होना चाहिए : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment