RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व नदी दिवस पर हमारी नदियां – हमारा भविष्य पर पेंटिंग व‌ कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 सितंबर। गुरुवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में एनसीसी इकाई की ओर से विश्व नदी दिवस के शुभ अवसर पर पेंटिंग तथा कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय- “हमारी नदियां – हमारा भविष्य” था। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नरेंद्र प्रताप पालित द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि विश्व नदी दिवस प्रत्येक वर्ष सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन नदियों के पारिस्थितिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को उजागर करता है और दुनिया भर में उनके संरक्षण तथा बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देता है। यह नदियों के कई मूल्यों का उत्सव मनाता है, जिसमें पीने के पानी की आपूर्ति, पारिस्थितिक तंत्र का समर्थन और लोगों की आजीविका शामिल है। वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मीना कुमारी ने कहा कि नदियों का हमारे जीवन में अटूट संबंध रहा है। यह स्वच्छ जल का स्रोत मानी जाती है। हम अपने दैनिक जीवन में जल की आवश्यकता के लिए नदियों पर ही निर्भर है। महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर तथा दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष ले. (डॉ.) स्मिता कुमारी ने कहा कि इस दिवस की स्थापना कनाडाई संरक्षणवादी मार्क एंजेलो ने की थी। 100 से अधिक देशों के लाखों लोग इस वैश्विक कार्यक्रम में भाग लेते हैं। नदियां हमारे जीवन का आधार हैं और हमें इनकी रक्षा करनी चाहिए। पृथ्वी पर जीवन के लिए नदियां बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये हमें पीने का पानी देती हैं, हमारे खेतों को सींचती हैं और हमारे उद्योगों को चलाने में मदद करती हैं। सभी कैडेट्स ने पेंटिंग के माध्यम से अपने भावों को अभिव्यक्त किये तथा कविता के माध्यम से अपने-अपने विचारों को व्यक्त किये। अंत में वहां उपस्थित सभी लोगों ने नदी संरक्षण का शपथ ग्रहण किये। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

Related posts

क्यों नही खुलती बैंकों की शाखाएं?-निराला चौधरी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : हमने सच्चे राष्ट्र सेवक, संवेदनशील प्रशासक और एक महान व्यक्ति को खो दिया है: राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

रायपुर : शिक्षा से दूर होता है जीवन का अंधकार : केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बक्सर: शत प्रतिशत मतदान को ले डुमराँव गढ मार्बल हाउस में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

कॉमरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य का जाना, जैसे हो गया मन का एक कोना सूना।

rktvnews

Leave a Comment