RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राज्य सरकार के लिए मार्गदर्शक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन।
लालघाटी स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)25 सितंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सुख की कामना करते हुए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता ही हमारी संस्कृति और गांवों की व्यवस्था का आधार रही है, यह स्वावलंबन की भावना ही पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का आधार थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी के विचारों में बहुत समानता थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सिंदूर का पौधा भी रोपा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल के विचार राज्य सरकार के लिए मार्गदर्शक हैं। हम प्रदेश के गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी सुधारों के माध्यम से देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। इससे छोटे व्यापारियों और कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश के किसानों, कारीगरों, छोटे व्यापारियों की बेहतरी के लिए सभी से स्वदेशी अपनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:उपायुक्त के निर्देश पर JSLPS द्वारा ट्रांसजेंडर समूह ‘किन्नर उत्थान समिति’ का गठन।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन, युवाओं ने दिखाई बहुआयामी प्रतिभा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष आधार कार्ड कैंप लगा।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले को दी 210 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

नारनौल:जिला को आवारा पशु मुक्त बनाने के लिए डीसी ने की गौशालाओं के संचालकों के साथ बैठक।

rktvnews

77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त,अबु इमरान ने गोपनीय शाखा एवं समाहरणालय परिसर में किया झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।

rktvnews

Leave a Comment