RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)25 सितंबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
’इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

खान मंत्रालय ने अपतटीय खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् में कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं का आरोप निराधार: आईसीएआर

rktvnews

भोजपुर:सेवानिवृत प्राचार्य का विदाई एवं नए प्राचार्य ने किया योगदान।

rktvnews

बिहार विभूति स्व० डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह को उनकी जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आईजीआईसी पटना में होगी बाल ह्रदय रोगियों की स्क्रिनिंग, 24 बच्चे एम्बुलेंस से हुए रवाना।

rktvnews

Leave a Comment