RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव ने मुलाकात की।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 25 सितंबर।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड (जमशेदपुर) की बेटी एवं बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर शिल्पा राव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मौकों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन किया है। आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने शिल्पा राव से कहा कि आपको मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
मौके पर बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने गायिकी जीवन की शुरुआत से लेकर बॉलीवुड सिंगर के रूप में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने की यात्रा के अनुभव साझा किए।

Related posts

नीलाम पत्र वादों के निष्पादन की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में वाहन चालकों एवं कंडक्टरों के नेत्रों की हुई जांच।

rktvnews

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और कार्यकुशलता से विपक्ष और कुछ क्षेत्रीय दल किंकर्तव्यविमूढ़!एनडीए में शामिल होना चाहते हैं देश के कई क्षेत्रीय दल:सी डी शर्मा

rktvnews

भोजपुर:गरीबों के बच्चो की शिक्षा और रोजगार की गारंटी करेगा इंडिया गठबंधन : राजेश साहनी

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के विस्थापित परिवारों का विधायक ने बिलौटी मे लिया हाल समाचार।

rktvnews

बक्सर:देशहित को सर्वोपरि रखकर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का करें पालन।

rktvnews

Leave a Comment