RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही।

RKTV NEWS/गिरिडीह, 24 सितंबर।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों नगर निगम, गिरिडीह, नगर पंचायत, बड़की सरैया, नगर पंचायत, धनवार अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा उपायुक्त ने पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना इत्यादि के कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने तीनों नगर निकायों क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में किए गए बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही।
बैठक में उप नगर आयुक्त, प्रशांत लायक, कार्यपालक पदाधिकारी, बड़की सरैया नगर पंचायत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2024 के 10वें संस्करण का उत्सव मनाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

भोजपुर:चेहल्लुम व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनज़र शाहपुर व रानीसागर में फ्लैग मार्च।

rktvnews

इंडिया टेकेड में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी:राजीव चंद्रशेखर

rktvnews

भोपाल:बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके समग्र विकास के होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रांतीय जनसंघर्ष ने बापू और शास्त्री की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अत्यधिक गर्मी के जोखिम प्रबंधन के लिए सक्रिय और दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाया है: डॉ. पीके मिश्रा

rktvnews

Leave a Comment