RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने पोषण जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)23 सितंबर।राष्ट्रीय पोषण माह 2025 को लेकर जिला उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पोषण रथ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, प्रखंडों का परिभ्रमण कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। पोषण रथ बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक आहार देने के लिए लोगों जागरूक करेगा। इसमें सहिया, सेविका, पोषण सखियां भी अपना योगदान देंगी। लोगों को समझाया जाएगा कि बच्चों को जन्म के 6 माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाने, 6 माह पूरे होने के बाद बच्चे को स्तनपान के साथ-साथ पूरक आहार देने, बच्चों को घर का बना ताजा गाढ़ा मसाला हुआ भोजन दिन में 3 से 5 बार देने, भोजन में पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने इत्यादि से संबंधित जानकारी दी जाएगी। यह अभियान 16 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सहिया, सेविका एवं पोषण सखियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होगी और प्रत्येक परिवार को पोषण माह को जन-आंदोलन के रूप में अपनाना चाहिए।
उपायुक्त ने सभी को “सही पोषण देश रोशन” की शपथ दिलाई। जिसमें भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वास्थ्य, राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाने, अभियान को देशव्यापी जन आंदोलन बनाने, हर घर, हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण का अलख जगाने की शपथ दिलाई।
मौके पर उप विकास आयुक्त, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 06 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

वैशाली:जब जिलाधिकारी के पहल पर यूपीएससी का इंटरव्यू देकर आए विशाल को मिला एक घंटे में ओबीसी सर्टिफिकेट।

rktvnews

बिहार: बक्सर : डीएम ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के विशेष कैंप के मद्देनजर डुमरांव एवं ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment