RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

नौसेना प्रमुख का श्रीलंका दौरा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 सितंबर।नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 22 से 25 सितंबर 2025 तक श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।
यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या और वाइस एडमिरल कंचना बानागोड़ा से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह रक्षा सहयोग से जुड़े मामलों पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण और सहयोग को मजबूत करने के अवसरों की पहचान पर जोर दिया जाएगा।
वह कोलंबो में ‘बदलते हालात में हिंद महासागर की समुद्री दृष्टि’ विषय पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन – गैल डायलॉग 2025 के 12वें संस्करण में भी भाग लेंगे।
भारतीय नौसेना वार्षिक रक्षा वार्ता, स्टाफ वार्ता और संवाद के अन्य माध्यमों से श्रीलंकाई नौसेना के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहती है जिसमें श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास, पैसेज अभ्यास, प्रशिक्षण और हाइड्रोग्राफी आदान-प्रदान शामिल हैं। इसके अलावा, दोनों नौसेनाएं नियमित रूप से हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी, गैल संवाद, मिलन, गोवा समुद्री सम्मेलन/संगोष्ठी, कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन जैसे बहुपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेती हैं।
श्रीलंका में नौसेना प्रमुख के कार्यक्रम मित्रता के बंधनों को और गहरा करने तथा ‘महासागर’ के दृष्टिकोण के अनुरूप साझा रणनीतिक और समुद्री हितों के प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर समझ का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई हैं। यह यात्रा भारत-श्रीलंका संबंधों को व्यक्त करती है जो पारस्परिक सम्मान, समुद्री विश्वास और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के साझा दृष्टिकोण पर आधारित हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 19 फरवरी 24

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी लोगों की फरियाद।

rktvnews

धनबाद के दंपति ने अपनाया नवजात बच्ची को।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 अक्टूबर 25

rktvnews

गायन-लेखन और शिक्षण के सारथी:अपनी कला के जरिये संस्कृति को बचाने की कोशिश में लगे मास्टर छोटूराम।

rktvnews

Leave a Comment