RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

देहरादून: राज्यपाल ने किया ‘‘सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष’’ शीर्षक कॉफी टेबल बुक का विमोचन।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)18 सितंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में ‘‘सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष’’ शीर्षक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह कॉफी टेबल बुक, राजभवन सूचना परिसर द्वारा राज्यपाल के चार वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने 15 सितम्बर को उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में चार वर्ष पूर्ण किए हैं। यह कॉफी टेबल बुक राज्यपाल के प्रेरणादायक विचारों के साथ-साथ उनके मिशन, एआई टेक्नोलॉजी, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के मार्गदर्शन एवं अन्य सामाजिक विषयों पर केंद्रित है। कार्यक्रम में राज्यपाल के चार वर्षों के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया। विशेष रूप से, राजभवन में 23 वर्षों से अधिक समय तक निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले कम्पट्रोलर श्री प्रमोद चमोली को ‘‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया। लंबे समय तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने राजभवन के गृहस्थ अनुभाग का संचालन और आयोजन व्यवस्थाओं में उत्कृष्ट प्रबंधन और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्यपाल ने कहा कि श्री चमोली ने अपनी सेवाओं से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में अनुशासन, दक्षता और पारदर्शिता को भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने अन्य सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार आपके कार्य के प्रति ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे इसी लगन और निष्ठा के साथ आगे भी कार्य करते रहें। राज्यपाल ने कहा कि सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी अन्य सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण हैं। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों की समस्याओं के प्रति सजगता से कार्य करते हुए उनका ससमय निस्तारण के लिए कार्य करें। राजभवन से लोगों के मध्य एक अच्छा संदेश जाए इसमें सभी कर्मियों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।

Related posts

भोजपुर:अब्दुल अलीम अल्पसंख्यक छात्रावास के सभागार में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती ।

rktvnews

2016 नोटबंदी – सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत शिकायतों पर विचार करने से इनकार किया, याचिकाकर्ताओं को केंद्र के समक्ष अभ्यावेदन करने की अनुमति दी।

rktvnews

प्रियंका ने राजघाट से की संकल्प सत्याग्रह की शुरुआत।

rktvnews

सफल लोकतंत्र के लिए चुनाव में हर मतदाता की भागीदारी है जरूरी- जिला निर्वाचन अधिकारी ।

rktvnews

बागपत:11 जनवरी को सीएम से राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार प्राप्त कर बागपत को गौरवान्वित करेंगे ट्यौढी के अमन।

rktvnews

भोजपुर: आग और राग के महाकवि हैं दिनकर : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment