RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)18 सितंबर।आगामी दुर्गा पूजा एवं अन्य पर्व–त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान गिलानपारा स्थित मोनिका स्वीट्स के मिठाई कारखाना, दुधानी स्थित खुशबू जलपान मिठाई दुकान, दिलीप सेन नाश्ता एवं मिठाई दुकान तथा अग्रसेन भवन रोड स्थित सियाराम सॉल्ट दुकान की जांच की गई। इस दौरान खोवा, रसगुल्ला एवं पनीर का सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही मौके पर फ्राइंग ऑयल मॉनिटर से इस्तेमाल किए जा रहे खाद्य तेल की जांच की गई, जो मानक के अनुरूप पाया गया। पकौड़ी एवं चोप में औद्योगिक रंग का प्रयोग भी नहीं पाया गया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कारोबारियों को सख्त निर्देश दिया कि त्योहारों के समय प्रतिष्ठान की नियमित साफ–सफाई सुनिश्चित करें तथा खाद्य सामग्री को अखबारी कागज या प्रिंटेड पेपर में ढक कर बिक्री न करें।
उन्होंने बताया कि जिले में मिलावट रोकथाम हेतु निरंतर जांच एवं छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Related posts

नगर निगम के समक्ष भोजपुर व्यवसाई संघ का एक दिवसीय धरना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कुमार गंधर्व जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में आयोजित की गई तरंग चित्रकला प्रदर्शनी।

rktvnews

झारखंड:चतरा:सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र के माइक्रो ऑब्जर्बर व सहायतार्थ कर्मी / पर्यवेक्षक को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आचार्य हंसरत्न सूरीश्वरजी महाराज के आठवें 180वें उपवास पारण समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर।

rktvnews

Leave a Comment