RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजना अंतर्गत उत्क्रमित सहायता राशि ₹5000 प्रति निर्माण श्रमिक भेजा।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)17 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 16,04,929 निबंधित निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजना अंतर्गत उत्क्रमित सहायता राशि ₹5000 प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल ₹802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये का अंतरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। बिहार आज विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयाम छू रहा है, जिसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके कल्याण और विकास के लिए सरकार सतत् प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर छूटे हुए सभी श्रमिक भाई-बहनों का निबंधन कर उन्हें इस योजना से जोड़ा जाए और इसका लाभ दिलाया जाए।

Related posts

मैं गांधी को केवल सुनता और पढ़ता नहीं बल्कि गांधी में जीता हूं , मैं चंपारण का हूं: प्रो. मजहर आसिफ

rktvnews

भोजपुर:सूर्पनखा नक् छेदन ,खर दूषण वध और सीता हरण का हुआ मंचन।

rktvnews

बिहार: बक्सर:डी. के. कॉलेज, डुमराँव में एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के दौरान मोटिवेशनल स्पीच और सात निश्चय योजना की दी गई जानकारी।

rktvnews

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

बागपत:शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने ग्राम बिजरौल में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सूनी समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment