RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का लिया जायज़ा।

मानवता के महादान प्रसंग का साक्षी बना राजभवन।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)17 सितंबर।मानवता के महादान रक्तदान का राजभवन बुधवार को साक्षी बना। विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से वापस आकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल सीधे राजभवन के शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। शिविर में रक्तदान के लिए उपस्थित रक्त-दाताओं से चर्चा की। स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। रक्त दान-दाताओं का उत्साहवर्धन कर फलों की टोकरी उपहार स्वरूप भेंट की।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल को बताया गया कि शिविर में स्वेच्छा से कुल 82 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। दान-दाताओं में राज्य‌पाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव और विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव भी शामिल थे। रक्तदाताओं में 13 महिलाएं और 69 पुरुष शामिल थे। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान स्त्रीरोग, नेत्ररोग और मेडिसन रोग विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया। शिविर के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ ने तीन महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नेत्ररोग विशेषज्ञों ने 75 महिला पुरूष के स्वास्थ्य की जाँच की। इसी तरह मेडिसन रोग विशेषज्ञों के द्वारा 30 नागरिकों को परामर्श सेवाएं प्रदान की। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जाँच सुविधा से कुल 118 नागरिक लाभान्वित हुए।
उल्लेखनीय है कि शिविर का शुभारम्भ बुधवार की प्रातः राजभवन के सांदीपनि सभागार में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया था। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

खैरागढ़:आईकेएसवी की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:4 श्रम कोड कानून को रद्द करने की मांग को लेकर भाकपा-माले का आरा में विरोध मार्च।

rktvnews

लघु समाचार पत्रों को मिलेगा हर दो माह में विज्ञापन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने खेकड़ा थाना दिवस में जन सामान्य की सुनी शिकायतें।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: गैस की कालाबाजारी को ले होटलों का निरीक्षण,घरेलू सिलेंडर बरामद,प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर: भूमि विवाद एवं अवैध शराब की रोकथाम को ले डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment