RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:ग्रामीण उद्यमिता विकास केंद्र (OSF-MC) की प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 सितंबर। मंगलवार को JSLPS जिला कार्यालय में ग्रामीण उद्यमिता विकास केंद्र (OSF-MC) की प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिकारीपाड़ा एवं मसालिया प्रखंड की समितियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान बिज़नेस प्लान की तकनीकी समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया कि शिकारीपाड़ा प्रखंड की 54 महिलाओं को कुल 31 लाख 80 हजार रुपये तथा मसालिया प्रखंड की 39 महिलाओं को कुल 25 लाख 15 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की जाए।
इन पैसों का उपयोग करके महिलाएँ अपने गाँव में छोटे-छोटे उद्योग और व्यवसाय शुरू करेंगी। इससे उन्हें स्वरोज़गार का अवसर मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोज़गार के नए साधन तैयार होंगे और गाँव की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।
यह पहल JSLPS के उस निरंतर प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाना, उनकी आजीविका को सशक्त करना और ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना है।

Related posts

खसरा संक्रमण से जिले को मुक्ति दिलाने के लिए मैं हरसंभव कोशिश करूंगा, वाइस चेयरमैन तिवारी।

rktvnews

परशुराम के कुटिया (रश्मि रथी का भोजपुरी अनुवादित अंश)

rktvnews

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेंडर-2025 और डायरी का विमोचन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आप लोकतंत्र के संरक्षक हैं, मतदान जरूर करें,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने की मतदाताओं से अपील।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का किया दौरा, लोगो का जाना हाल, राहत व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

भोपाल:नरेला होली मिलन समारोह का भव्य समापन।

rktvnews

Leave a Comment