RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:आप लोकतंत्र के संरक्षक हैं, मतदान जरूर करें,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने की मतदाताओं से अपील।

RKTVNEWS/ भोपाल (मध्यप्रदेश)12 मई।लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे और प्रदेश में अंतिम चरण में शेष 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से मतदान जरूर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है आप (मतदाता) लोकतंत्र के संरक्षक हैं इसलिए मतदान जरूर करें। आप प्रदेश के जिम्मेदार नागरिक हैं एवं सदैव अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे हैं। लोकतंत्र में हर एक वोट महत्वपूर्ण है। आपका वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा। आपसे आग्रह है कि आप अपने परिवार के समस्त मतदाताओं के साथ वोट देने अपने मतदान केन्द्र पर अवश्य जाएं।
श्री राजन ने बताया कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में छाया, पानी और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान करने जाते समय मतदाता अपनी पहचान के लिए एक फोटोयुक्त शासकीय परिचय पत्र जरूर ले जायें। जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहाँ अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, जिससे मतदाताओं को अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े।

Related posts

बंगाल में “भोजपुरी गौरव सम्मान” से नवाजे गए अभिनेता एवं निर्देशक “दीप श्रेष्ठ”।

rktvnews

झारखंड: रांची: केंद्र सरकार देती रही झामुमो लूटता रहा : प्रो गौरव वल्लभ

rktvnews

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में की गई बढ़ोतरी पर दिव्यांगजनो ने की भेंट,जताया आभार।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने संयुक्त रूप से की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment