RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीके एसयू स्नातकोतर मनोविज्ञान विभाग द्वारा आत्महत्या निवारण कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 सितंबर।आत्महत्या निवारण अंतर्गत वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के स्नातकोतर मनोविज्ञान विभाग में मंगलवार को आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता प्रोफेसर लतिका वर्मा ने किया और आत्महत्या निवारण के विभिन्न आयामों पर बोलते हुए बताई कि विद्यार्थियों को अपनी योग्यता के आधार पर भविष्य का लक्ष्य तय करना चाहिए और संतुलित जीवनचर्या रखना चाहिए। आयोजन की मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर सतगोपाल जी ने बताया कि माता पिता को बच्चों पर अपना विचार नहीं आरोपित करना चाहिए। उनके स्वयं की मानसिक योग्यता के अनुसार अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। अपने ख्वाबों की डोर दूसरों के हाथों में नहीं देना चाहिए। विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर यशवंत कुमार ने भी अपना विचार रखा। आयोजन का संचालन डॉ वाचस्पति दूबे ने किया और कहा कि ” जब तुमसे न सुलझे तेरे उलझे हुए धंधे भगवान के इंसाफ पे सब छोड़ दे बंदे, वही तेरे मुश्किल को आसान करेगा जो इंसान न कर सका वो भगवान करेगा। आयोजन का धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रीतिका ने किया और बताया कि मुसीबतें इंसान को रोकने नहीं बल्कि बनाने आती है। आयोजन में शोध छात्र, स्नातकोत्तर के विद्यार्थी भी थे। प्रमुख छात्रों में शोध छात्र अभिषेक तिवारी, सुशील टाइगर, काजल, संगीता, कविता, पूजा, आकांक्षा , श्वेता, संतोष आदि भी उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया का ड्राई रन संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

rktvnews

सेकेंडरी इनफर्टिलिटी क्या है और क्यों बढ़ रही है इसकी समस्या : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रभारी जिलाधिकारी ने जीएमसीएच का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

क्षत्रिपूर्ति पोर्टल 18 अगस्त तक है खुला।

rktvnews

विधि कार्य विभाग (डीओएलए) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment