RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने किया लोक निर्माण विभाग की जनपद प्रयोगशाला का निरीक्षण।

प्रयोगशाला में उपलब्ध संसाधनों एवं कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश।

अभियंता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर का भी किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)16 सितंबर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग की जनपद प्रयोगशाला, बागपत का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में उपलब्ध संसाधनों, कार्यप्रणाली और परीक्षण संबंधी प्रक्रियाओं का विस्तृत जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध और पारदर्शी परीक्षण किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली विकास कार्यों की गुणवत्ता से सीधे जुड़ी है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने प्रयोगशाला में तकनीकी कर्मचारियों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षण रिपोर्ट में पारदर्शिता और मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने उपकरणों के नियमित रखरखाव और तकनीकी उन्नयन पर भी बल दिया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने अभियंता दिवस के अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, उत्तर प्रदेश (डी.ई. महासंघ) द्वारा लोक निर्माण विभाग परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने अभियंताओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अभियंता दिवस केवल तकनीकी उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि समाज सेवा का भी प्रतीक है।
रक्तदान शिविर में अभियंताओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान रक्तदान के महत्व और सुरक्षित प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। डी.ई. महासंघ, बागपत के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि अभियंता दिवस का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग क्षेत्र में किए गए योगदानों के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी याद रखना है। उन्होंने कहा, आज का रक्तदान शिविर इसी भावना का हिस्सा है, जिससे समाज में एकजुटता और मानवता की भावना को बढ़ावा मिले।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,मुख्य चिकित्सा ,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, जेई कुलदीप कुमार अफसर अली सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सिवान: रघुनाथपुर रेल दुर्घटना में मृत यात्रियों के लिए शोक सभा।

rktvnews

25 फरबरी को आरा में गौतम बुद्ध के महान् शिष्य भिक्षु धम्म छाया की प्रतिमा का बिहार के राज्यपाल द्वारा होगा अनावरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 सितंबर 25

rktvnews

भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन कार्यक्रम सहित आगामी त्यौहारों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 फरवरी 24

rktvnews

बक्सर:ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में धनसोई बाईपास पथ का होगा निर्माण।

rktvnews

Leave a Comment