RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:अनुकम्पा से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्थापना व अनुकम्पा समिति की बैठक का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)12 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति से संबंधित मामलों की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित सभी विभिन्न विभागों, प्रखण्डों तथा अंचलों से आये अनुकम्पा से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान सामान्य अनुकम्पा से जुड़े 11 आवेदनों (तृतीय वर्गीय), चौकीदार 09 एवं चतुर्थ वर्गीय 01 आवेदन के सम्बंध में उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि सभी त्रुटियों का निराकरण जल्द से जल्द करा लें ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके। आगे उपायुक्त द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि अनुकम्पा से संबंधित आवेदनों पर किसी प्रकार की आपत्ति है या नहीं इसकी भी जांच करा ले। आगे उपायुक्त द्वारा समिति के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि अनुकंपा के मामले में अन्य राज्यो से प्राप्त आवेदनों के प्रमाणपत्रों के सत्यता की जांच संबंधित जिला जिलाधिकारी से करा लें ताकि, आगे किसी भी प्रकार के समस्या सामना ना करना पड़े।
बैठक के दौरान अपर समाहर्ता देवघर, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मैं ढूंढ ही रही थी किसी हमख़याल को! : माधुरी मिश्रा

rktvnews

बड़ौरा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए ग्रामिणों का अवज्ञया आंदोलन जारी:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार सरस मेला:आत्मनिर्भरता के विविध रंग और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की स्वावलंबन के झलक का प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:प्रशांत किशोर पहुंचे जवानियां गांव, दिवाली के मौके पर बाढ़ से बेघर लोगों का जाना हाल।

rktvnews

Leave a Comment