RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: उपायुक्त का निर्देश सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत कराए अनुपालन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)12 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी, देवघर के नेतृत्व में बाहरी राज्य में निबंधित वाहनो का जाँच अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान बिना परमिट, बिना इंश्योरेंस, बिना फिटनेस, ओवरलोड एवं अन्य मामलों में त्रुटि पाए गए चार वाहनों से 20000 रुपए का चालान कर चालान राशि जमा कराया गया।
इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी ने सभी वाहनों के स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वाहन सम्बन्धी जो भी कागजात अपूर्ण हैं, उन कागजातों को समय पर पूर्ण करेंगे एवं मोटर वाहन अधिनियम तथा सड़क सुरक्षा एवं सीबीएसई गाइडलाईन का अनुपालन करते हुए वाहन का परिचालन करेंगे। आगे जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में पुनः जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा एवं जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का अनुपालन में कमी पाए जाने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

गिरीडीह:नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:काव्य चौपाल में बही कविताओं की धारा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 अक्टूबर 25

rktvnews

लीगल प्रैक्टिस से लंबा ब्रेक लेने वाले वकील पेशे से वापस जुड़ने के लिए दोबारा बार एग्जाम दें: सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोका विश्वविद्यालय, हरियाणा के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

फसल बीमा में ज्यादा नामांकन और SHG की महिलाओं को अधिक लोन देने के संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने ली बैंकों व राज्यों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment