RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, शस्त्र सत्यापन आदि की हुई समीक्षा बैठक।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा )12 सितंबर। गुरुवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री राज के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय सभागार, आरा में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, शस्त्र सत्यापन, सी.सी.ए., चेकपोस्ट प्रबंधन एवं निरोधात्मक कार्रवाई से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को थाना-वार शस्त्रों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्य चौक-चौराहों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की लगातार सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश जिला उत्पाद पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। पकड़ी गई शराबों के विनिष्टीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा शराब से संबंधित जब्त वाहनों की नीलामी हेतु प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त चेकपोस्ट का प्रस्ताव समय पर भेजने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को नोटिस कर बांडडाउन करने तथा सी.सी.ए. से संबंधित प्रस्तावों में तेजी लाने का निर्देश भी सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।
इस बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उत्पाद पदाधिकारी, शस्त्र पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही सरकार – खाद्य मंत्री

rktvnews

पटना:कबीर की तरह अक्खड़ और फक्कड़ किंतु जीवंत कवि थे नागार्जुन : डॉ सुलभ

rktvnews

ग़ैर भाजपाई राज्यों द्वारा जाति आधारित गणना की घोषणा से प्रधानमंत्री जी विचलित हैं: शिवानंद

rktvnews

स्वामी ऋषभ देवानंद ने की मुख्यमंत्री चौहान से भेंट।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से जिला व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ किया बैठक।

rktvnews

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुर जिले में किया गया झंडोतोलन!राष्ट्र भक्तो की गाथा है स्वतंत्रता दिवस:प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment