RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव वाराणसी 25 – 26 नवंबर को मनेगा।

आरा/ भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 सितंबर।दशम विश्वव्यापी स्ववेंद अध्यात्म महोत्सव 2025 । जो सम्पूर्ण विश्व में एक दिन,एक साथ, एक समय मनाया जा रहा है ।इसी कड़ी में विहंगम योग संत समाज आरा, भोजपुर के द्वारा भव्यता एवं दिव्यता के साथ विहंगम पथिकों ने अपने माथे पर स्ववेंद एवं अ अंकित ध्वजा लिए हुए स्ववेंद के स्व स्वर लहरियों से सम्पूर्ण वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। सद्गुरु देव भगवान की जय, हम-सब का संकल्प महान स्ववेंद महामंदिर निर्माण, संकल्प दिव्य निभाएंगे,हम मूर्ति भव्य बनायेंगे। के नारे लगाया जा रहा था। संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के दिव्य वाणी भी सम्पूर्ण वातावरण को गुंजायमान हो रहा था।
बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेंद्र राय शहर वासियों से देश के वीर सैनिकों, गौसेवा, गुरु कुलम की सेवा हेतु समर्पण दीप की सेवा के लिए आग्रह कर रहे थे जो 25 – 26 नवंबर को समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव स्वर्वेद महामंदिर धाम उमराहां वाराणसी में मनाया जाएगा।उस दिन हमारा संविधान दिवस भी है।महाराजा हाता गली न०-2 से प्रारंभ होकर मंगल पांडेय पथ होते हुए सिंचाई विभाग, गर्ल्स स्कूल, नवादा थाना, बड़ी मठिया, शिवगंज,गोपाली चौक, काशीपुरी मार्केट,शहीद भवन,जज कोठी मोड़, पकड़ी चौक,कतीरा मोड़ होते हुए महाराजा हाता गली न०-2 में समाप्त हुआ।इस अवसर पर आरा प्रखंड प्रभारी उमेश सिंह के पत्नी रेखा देवी नि: शुल्क 5 स्ववेंद वितरण किया गया। दो बी० एम० पी० के जवानों ने विहंगम योग का उपदेश लिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव विजय पाण्डेय, परामर्शक दीपनारायण प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, आरा अनुमंडल संयोजक श्रीकृष्णा प्रसाद, प्रोफेसर उमेश पांडेय, डॉ अंशु सिंह, मंजीत सिंह, मुन्ना सिंह,संयोजिका रीना गुप्ता, किरण पांडेय, रीता देवी, पिंकी प्रसाद, सरिता पाठक,कंचन तिवारी, संगीता देवी के अलावा सैकड़ों गुरु भाई बहनों एवं जिज्ञासु उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं साथ चल रहे गस्ती दल के पुलिस बल का भी सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए रखी स्टॉल का किया अवलोकन! बंधवाई राखी।

rktvnews

9अप्रैल को होने वाली तैराकी प्रतियोगिता अब 23 अप्रैल को-सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला

rktvnews

भोजपुर:जिला अभिलेखागार परिसर के गुमटी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर अनुमंडल पदाधिकारी से क्यामुद्दीन अंसारी ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:परोपकार शिव उपासना की अनिवार्य शर्त है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोपाल:मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment