RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संघर्ष सेवा समिति द्वारा चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/सहार (भोजपुर)09 सितंबर।संघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में सहार प्रखंड में बढ़ते नशाखोरी के तहत प्रखंड के सभी +2 उच्च विद्यालय और कोचिंग संस्थानों में संस्था के द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं शिक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके संदर्भ में सहार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौरव कुमार और प्रखंड विकाश पदाधिकारी मनोरमा कुमारी को कार्यक्रम करने हेतु ज्ञापन दिया गया। उक्त कार्यक्रम के प्रति प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने इस कार्य पर गंभीरता से चिंतन करते हुए कहा कि बहुत हीं सराहनीय एवं सार्थक कार्य है। जिसे लेकर आज युवाओं को नशा से वंचित रहने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम बहुत जरूरी है। क्योंकि आज दिन प्रतिदिन युवा नशा की चपेट में आने से बर्बाद हो रहे है।
संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार चांद ने कहा कि हमारी संस्था का प्रयास है गंदी आदतों से नई युवा पीढ़ी को जागरूक करना और दलित पिछड़ा बस्ती को शिक्षा के प्रति जागरूक करना । क्योंकि सरकार की हर पर सुविधा के बावजूद भी बच्चे विद्यालय जाने से वंचित रह जाते हैं। जिसको लेकर सभी विद्यालयों में अच्छे अच्छे वक्ताओं के संबोधन और संवाद से जागरूकता कार्यक्रम कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम संबंधित सचिव सुजीत कुमार,कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ,मनोरंजन कुमार सम्मिलित रहेंl

Related posts

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले के रमना मैदान में भव्य उत्सव की है तैयारी: डॉ पी सिंह

rktvnews

चंद्रयान के नाम पर डीलर गटक गए लाभुकों का अनाज शीर्षक के दैनिक अखवार में प्रकाशित भ्रामक खबर को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी हुए सख्त।

rktvnews

भोजपुर: लोक अदालत की तैयारियां पूरी,14 को मार्च को लगेगी अदालत,17 बेंचो का किया गया गठन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड में नए रामसर स्थलों का स्वागत किया।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत’ के लिए रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रमजान की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment